अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 2 जुलाई। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति (आईडीसीसी) की बैठक 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) श्री धर्मपाल सिंह खीचड़ ने बताया कि बैठक में जिले में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पंजीकरण से जुड़े विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। होगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति विवरण के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने को कहा है।











