Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई

राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर,2 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने गुरुवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। बीकानेर विकास प्राधिकरण में वीसी के जरिए की गई जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया,संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन भी मौजूद रहे।

पहले बीकानेर और फिर दोपहर बाद वीसी के जरिए हुई जनसुनवाई में बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यूसीसी पर शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई

संभागीय आयुक्त ने बताया कि राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान
शुक्रवार को बीडीए सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुबह 10 से 11.15 बजे तक हनुमानगढ़ तथा 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *