Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बरसिंहसर: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में ‘अग्निशमन सप्ताह-2026’ का भव्य समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

बरसिंहसर: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में ‘अग्निशमन सप्ताह-2026’ का भव्य समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 जून । एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) की बरसिंहसर परियोजना में शुक्रवार को ‘अग्निशमन सप्ताह-2026’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। सप्ताह भर चले इस आयोजन के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और मिठाई का वितरण कर खुशियां साझा की गईं।

 

​सुरक्षा के साथ हासिल किया प्रोडक्शन टारगेट: परियोजना प्रमुख

​समापन समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख  एस. विजयकुमार ने अग्निशमन एवं सेफ्टी विभाग की टीम के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि प्लांट ने सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए अपने उत्पादन लक्ष्यों (टार्गेट्स) को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।
​इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (थर्मल)  सी. मोहनासुन्द्रम एवं महाप्रबंधक  एम. कुमार ने भी अग्नि सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी विजेताओं को बधाई दी।

 

​इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान

​अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे सप्ताह कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनमें विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया:

 

  1. निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिता,
  2.  ​पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता,
  3. बच्चों के लिए विशेष ‘रंग भरो’ प्रतियोगिता,
  4. रनिंग रेस (दौड़)

 

​समारोह में ये रहे मौजूद

 

​कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा अधिकारी श्री बी. बाला, सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग प्रमुख (मुख्य प्रबंधक) आशुतोष शर्मा सहित सभी विभागों के प्रमुख, अधिकारीगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *