अबतक इंडिया न्यूज 19 जून देशनोक । बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए देशनोक नगर पालिका द्वारा एक विशेष सात दिवसीय ‘समर कैंप’ (Summer Camp) का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को पालिका अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया।”Fun, Learn, Grow” के उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाले इस कैंप में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा।
स्थानीय विद्यालय में सजेगी प्रतिभा की पाठशाला
यह समर कैंप देशनोक स्थित पी. एम. श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया हैं । शिविर का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चे सुबह के ठंडे माहौल में अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस कैंप में 5 से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।
ये होंगी मुख्य गतिविधियां
शिविर के दौरान बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कई तरह की रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से डांस (Dance) और आर्ट एंड क्राफ्ट (Art & Craft),
अंग्रेजी लेखन (English Writing) और ड्राइंग (Drawing),
व्यायाम (Exercise) एवं मजेदार टीम गेम्स (Fun & Team Games) शामिल किए गए हैं।











