अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 9 जून । बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में C-Section डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ने, किडनी फेल होने और डायलिस तक की नौबत आने की खबर अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मातृत्व सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बिशनाराम सियाग ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ अस्पताल पहुंचकर ICU में भर्ती पीड़ित महिलाओं के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने इलाज में लगी टीम के चिकित्सकों से भी विस्तृत चर्चा कर मरीजों को तत्काल उचित और उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश देने को कहा।
मांगें:
1. इस लापरवाही में शामिल चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
2. पीड़ित परिवारों को मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
3. PBM अस्पताल में C-Section और प्रसूति प्रक्रियाओं की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की तुरंत ऑडिट कराई जाए।
कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। अगर 48 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि
बीकानेर का PBM अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा रेफरल सेंटर है। यहां C-Section के बाद महिलाओं की किडनी फेल हो जाए, डायलिस तक नौबत आ जाए, यह सिस्टम की घोर लापरवाही है।मैंने खुद ICU में जाकर पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से बात की है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों से बात कर मैंने स्पष्ट कहा है कि मरीजों का इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता पर हो।
प्रतिनिधि मंडल में सलीम भाटी, भंवर कूकना,श्रीकृष्ण गोदारा,राजेश गोदारा,अभिमानु जाखड़ उपस्थित रहे ।











