अबतक इंडिया न्यूज 16 मई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई नरमी और भारतीय रुपए की मजबूती के कारण स्थानीय आभूषण बाजार भी प्रभावित हुआ है. एक दिन में सोने में 1250 रुपये से अधिक की गिरावट और चांदी में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी कमी देखने को मिली है.
बाजार सूत्रों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव आज ₹1,47,790 रह गया, जो कल ₹1,49,040 था. इस प्रकार एक दिन में ₹1,250 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोने के 10 ग्राम का भाव आज ₹1,55,180 रहा, जबकि कल यह ₹1,56,490 था. यानी शुद्ध सोने में भी ₹1,310 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई.
चांदी के भावों में और भी तेज गिरावट देखी गई. 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹3,05,000 है, जो कल ₹3,15,000 था. मात्र एक दिन में ₹10,000 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है. यह गिरावट राजस्थान के सभी प्रमुख आभूषण बाजारों जयपुर के विश्व प्रसिद्ध जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र, उदयपुर और अजमेर में समान रूप से देखी गई.










