अबतक इंडिया न्यूज 16 मई .शुक्रवार दोपहर को देशनोक नगरपालिका के पास दो पक्षों में मारपीट का मामला देशनोक थाने में दर्ज हुआ हैं।दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि देशनोक निवासी मोडाराम मेघवाल ने सात लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया हैं।मोडाराम की रिपोर्ट पर प्रकाश ,कैलाश,सीताराम,जगदीश ,रमेश सभी पुत्र खियाराम,अनोप पुत्र बाबूलाल व पप्पू पुत्र ओमाराम के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।5 हजार नगद छिनने का भी आरोप है।
वही दूसरी ओर प्रकाश पुत्र खियाराम निवासी देशनोक ने मोडाराम व उसके बेटे मुकेश,मदन, सुखाराम व भतीजे रामलाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया हैं। देशनोक पुलिस ने दोनों पक्षों के परस्पर मामले दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी हैं।










