Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एमडी मादक पदार्थ व नगदी के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, देशनोक-गंगाशहर पुलिस संयुक्त कार्यवाही

एमडी मादक पदार्थ व नगदी के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, देशनोक-गंगाशहर पुलिस संयुक्त कार्यवाही

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 अप्रैल । बुधवार रात को देशनोक- गंगाशहर थानाक्षेत्र की सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सिम फार्म हाउस पलाना के पास एक क्रेटा कार से पुलिस ने एमडी मादक पदार्थ,नगदी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा 8/22,25,30 में मामला दर्ज किया हैं।

देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात्रि को गंगाशहर थाने की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सिम फार्म हाउस पलाना के पास देशनोक व गंगाशहर पुलिस ने संयुक्तरूप से कार्यवाही को अंजाम देते हुए संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार दो बदमाश ओमप्रकाश पुत्र बनवारीलाल विश्नोई निवासी रासीसर व मुकेश पुत्र रामकुमार निवासी गंगाशहर नया बस स्टैंड के पास से 5.23 ग्राम एमडी व 1,33,490 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने गाड़ी व बरामद सामग्री सहित दोनों बदमाशो को गिरफ्तार कर देशनोक थाने ले आई।दोनों बदमाशो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/22,25 व 30 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पांचू एसएचओ राजीव गोयल को सौंपी गई हैं।

गौरतलब है कि गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की सूचना पर देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर इस कार्यवाही को संयुक्तरूप से अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *