Home » देश » एग्जिट पोल: कहां किसकी बन रही सरकार और कौन हो रहा क्लीन बोल्ड? 5 राज्यों के चुनावी रण का महा-सर्वे

एग्जिट पोल: कहां किसकी बन रही सरकार और कौन हो रहा क्लीन बोल्ड? 5 राज्यों के चुनावी रण का महा-सर्वे

अबतक इंडिया न्यूज 29 अप्रैल नई दिल्ली: पांचों राज्यों के लिए अभी तक जो एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं, उसमें मोटे तौर पर दो ही राज्यों में बदलाव का जनादेश मिलता दिख रहा है। ये राज्य हैं- पश्चिम बंगाल और केरल। ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है। वहीं केरल में सीपीएम की अगुवाई वाले एलडीएफ की जगह कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ की सरकार आने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन, तमिलनाडु का एग्जिट पोल दुविधा में डालने वाला है।

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार का अनुमान

अभी तक आए ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में चौथी बार सत्ता में वापसी का ममता बनर्जी का सपना टूटता नजर आ रहा है। वहीं 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी को पहली बार बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। बंगाल के लिए अभी तक के एग्जिट पोल के अनुमान इस प्रकार हैं-

  • P-MARQ: बीजेपी (150-175), टीएमसी (118-138), अन्य (2-6)
  • Poll Diary: बीजेपी (142-171), टीएमसी (99-127), अन्य (0-1)
  • Matrize: बीजेपी (146-161), टीएमसी (125-140), अन्य (6-10)
  • Chanakya Strtegies- बीजेपी (150-160), टीएमसी (130-140), अन्य (6-10)
  • Peoples Pulse- बीजेपी (95-100), टीएमसी (177-187), अन्य (0)

 

असम में तीसरी बार बीजेपी सरकार की भविष्यवाणी

असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। यहां के लिए लगभग सभी  एग्जिट पोल में तीसरी बार भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए नतीजों के अनुमान इस प्रकार हैं-

  • P-MARQ: बीजेपी+ (82-94), कांग्रेस+ (30-40), अन्य (4)
  • Poll Diary: बीजेपी+ (86-101),कांग्रेस+ (15-26), अन्य (0)
  • Matrize: बीजेपी+ (85-85),कांग्रेस+ (25-32),अन्य (6-12)
  • Peoples Pulse: बीजेपी+ (68-72),कांग्रेस+ (22-26),अन्य (5)
  • Axis My India: बीजेपी+ (88-100),कांग्रेस+ (24-36),अन्य (0-3)

 

केरल में सरकार बदलने का अनुमान

केरल में लगभग सभी एग्जिट पोल में सीपीएम की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार को सत्ता से जाने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान-

  • Matrize: एलडीएफ (60-65),यूडीएफ (70-75), अन्य (2-4)
  • Axis My India:एलडीएफ (49-62),यूडीएफ (78-90), अन्य (0-3)
  • P-MARQ:एलडीएफ (62-69),यूडीएफ (72-79), अन्य (3)
  • Peoples Pulse:एलडीएफ (55-65),यूडीएफ (75-85), अन्य (0-3)

 

तमिलनाडु में चौंका सकता है चुनाव परिणाम

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए यूं तो अधिकतर एग्जिट पोल ने डीएमके गठबंधन सरकार की सत्ता में वापसी की संभावना दिखाई है। लेकिन, दो एग्जिट पोल ने बहुत ही अप्रत्याशित चुनाव नतीजे की भविष्यवाणी की है। इनमें से एक के अनुसार वहां एनडीए सरकार बन सकती है, तो दूसरे में  टीवीके को कुर्सी के सबसे ज्यादा नजदीक दिखाया गया है।

  • Peoples Pulse: एनडीए (65-80), डीएमके+(125-145) और टीवीके (2-6)
  • Matrize: एनडीए (87-100), डीएमके+(122-132) और टीवीके (10-18)
  • Axis My India:एनडीए (22-32), डीएमके+(92-100) और टीवीके (98-120)
  • P-MARQ: एनडीए (65-85), डीएमके+(125-145) और टीवीके (16-32)
  • Jan KI BAAT: एनडीए (128-147), डीएमके+(75-95) और टीवीके (8-15)

 

पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए करीब-करीब सारे एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में आए हैं। वहां फिर से बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है।

  • Peoples Pulse: एनडीए (16-19), डीएमके+ (10-12) और अन्य (1-2)
  • Axis My India: एनडीए (16-20), डीएमके+ (6-8) और अन्य (2-7)
  • JVC Exit Poll : एनडीए (15-17), डीएमके+ (11-13) और अन्य (1-3)
  • Praja Poll: एनडीए (19-25), डीएमके+ (6-10) और अन्य (0)
  • Kamakhya Analytics: एनडीए (17-24), डीएमके+ (4-7) और अन्य (1-2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *