Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » समग्र शिक्षा द्वारा 2 करोड़ 49 लाख की लागत से कोलायत के जीर्णशीर्ण विद्यालयों भवनों के स्थान पर नवीन भवनों का होगा निर्माण कार्य

समग्र शिक्षा द्वारा 2 करोड़ 49 लाख की लागत से कोलायत के जीर्णशीर्ण विद्यालयों भवनों के स्थान पर नवीन भवनों का होगा निर्माण कार्य

अबतक इंडिया न्यूज बीकनेर 29 अप्रेल। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को कोलायत विधानसभा क्षेत्र की जीर्णशीर्ण विद्यालयों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण कार्य करवाने के लिए अवगत कराया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा द्वारा कोलायत विधानसभा क्षेत्र की तीन जीर्णशीर्ण विद्यालयों के स्थान पर नवीन भवनों के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की ।

भाटी ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुरा टोकला के लिए 73.93 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीराज का बैरा के लिए 73.93 लाख व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 5 आरपीएम के लिए 100.96 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर जीर्णशीर्ण विद्यालयों भवनों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण कार्य किया जायेगा । विधायक भाटी ने कहा कि उक्त विद्यालयों को नवीन भवन मिलने से छात्र-छात्राओं को पुनः सुचारू व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा ।

विधायक भाटी ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *