अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 26 अप्रैल। नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। महामंत्री अरुण सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने एवं संगठन को सशक्त बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि “आदरणीय अरुण सिंह जी का सकारात्मक दृष्टिकोण, सरल स्वभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मार्गदर्शन निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।”
विधायक भाटी ने उनके स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके दिशा-निर्देशन में जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।










