Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ने पुस्तकालय व संग्रहालय का किया निरीक्षण

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ने पुस्तकालय व संग्रहालय का किया निरीक्षण

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 23 अप्रैल। जिला कलेक्टर  निशांत जैन ने गुरुवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय और गंगा राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने पुस्तकालय में संकलित विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया तथा यहां अध्ययनरत युवाओं से संवाद कर उन्हें अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण समर्पण के साथ अध्ययन का आह्वान किया।

जिला कलेक्टर ने पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। पुस्तकालय के विभिन्न कक्षों—दृष्टिबाधित कक्ष, विशेष योग्यजन कक्ष, संदर्भ कक्ष तथा हिंदी-अंग्रेजी कक्ष का अवलोकन किया। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर यहां आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष  विमल शर्मा ने राजकीय पुस्तकालय एवं उनकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

गंगा राजकीय संग्रहालय का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने गंगा राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण किया तथा बजट घोषणा के तहत बनाए जा रहे नए शोकेस, उनकी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरा इंस्टॉलेशन तथा वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे डिस्प्ले कार्यों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने संग्रहालय की कॉइन गैलरी एवं मूर्ति कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान संग्रहाध्यक्ष  राकेश शर्मा,  शंकरदत्त हर्ष, श्रीमती राखी मोहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *