Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को होगी समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को होगी समीक्षा बैठक

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर  निशांत जैन की अध्यक्षता में गुरुवार सायं 6 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फील्ड अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गर्मी के मद्देनजर नहरबंदी एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्लान, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा खाद्य सुरक्षा एवं रसद वितरण व्यवस्था,
इसके अलावा संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण एवं जन सुनवाई की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। जनगणना की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।
गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपायों, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं आरएमआरएस की नियमित बैठकों की स्थिति, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को वीसी के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *