Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » लापता पति के लिए पत्नी का टंकी पर चढ़ी , प्रशासन के फुले हाथ -पांव

लापता पति के लिए पत्नी का टंकी पर चढ़ी , प्रशासन के फुले हाथ -पांव

अबतक इंडिया न्यूज उदयपुर 28 मार्च । उदयपुर के कुंडाऊ क्षेत्र में 43 दिनों से लापता तुलसीराम गमेती के मामले ने गंभीर रूप ले लिया जब उनकी पत्नी कमला बाई अचानक एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गईं. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही गोगुंदा एसडीएम और थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया. तुलसीराम करीब 43 दिन से लापता हैं, जिससे परिजन परेशान हैं. ग्रामीणों और परिजनों ने पहले ही जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी.लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई संतोषजनक कार्यवाही  नहीं की । प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर आज लापता तुलसीराम गमेती की पत्नी कमला बाई अचानक एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *