Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक करणीमाता मंदिर में पूर्णाहुति यज्ञ के साथ चैत्र नवरात्रा सम्पन्न,विश्व कल्याण के लिए दी आहुतियां ,देखे वीडियो

देशनोक करणीमाता मंदिर में पूर्णाहुति यज्ञ के साथ चैत्र नवरात्रा सम्पन्न,विश्व कल्याण के लिए दी आहुतियां ,देखे वीडियो

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 मार्च । देशनोक करणी माता मंदिर चल रहे चैत्र नवरात्रा आज पूर्णाहुति यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि मंदिर शास्त्रोक्त आचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र के सान्निध्य में आज गुरुवार रामनवमी को चैत्र नवरात्रा का पूर्णाहुति यज्ञ सम्पन्न किया गया।

देश-प्रदेश सहित समूचे विश्व के कल्याण व सुख-शांति की कामना के साथ पूर्णाहुति यज्ञ में आहुतियां दी गई।पूर्णाहुति यज्ञ में मंदिर की स्थापित सभी पारंपरिक पूजन-विधि की शुद्ध अंतःकरण से पालना की गईं।पूर्णाहुति यज्ञ के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *