Home » राज्य » दिल्ली NCR » ” मिसेज इंडिया ‘ ताज विजेता ममता ने किए मां करणी के दर्शन , प्रन्यास ने किया स्वागत

” मिसेज इंडिया ‘ ताज विजेता ममता ने किए मां करणी के दर्शन , प्रन्यास ने किया स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 22 मार्च । ‘ वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन सीजन 7 ‘ के ग्रैंड फिनाले में ” मिसेज इंडिया ” का ताज जीतकर ममता श्यामा रतनू रविवार को देशनोक पहुंची। देशनोक पहुंचकर ममता ने अपने परिवार के साथ मां करणी के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष बादल सिंह व पुजारी शंकर दान के सान्निध्य में ममता का पारंपरिक स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष मोहन दान ,पूर्व पार्षद चण्डी दान,नथमल सुराणा सहित ममता के दोनों पुत्र मौजूद रहे। ममता की इस सफलता पर जहां उनके परिवार में गर्व व आनंद का माहौल वहीं पूरे कस्बे में खुशी की लहर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *