Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » विकसित राजस्थान @ 2047 के संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने वाले ऐतिहासिक बजट- CM भजनलाल

विकसित राजस्थान @ 2047 के संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने वाले ऐतिहासिक बजट- CM भजनलाल

अबतक इंडिया न्यूज 11 फरवरी बजट । राजस्थान की डिप्टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्टर दिया कुमारी द्वारा आज प्रदेश का बजट पेश किया गया । बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि –

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसी संकल्प को साकार करने के लिए आज राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का ‘गारंटी कार्ड’ है। यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सर्वस्पर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। हम जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान की नींव मजबूत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में