अबतक इंडिया न्यूज 10 फरवरी बीकानेर । देश के महान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयन्ति के अवसर पर गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश पायलट के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण करते हुए नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, साथ ही राजेश पायलेट अमर रहे के नारे लगाये।
अगर पार्टी में नेता अच्छे और ईमानदार हों तो बड़े पदों पर रहकर जननेता बना जा सकता है-मार्शल
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगर पार्टी में नेता अच्छे और ईमानदार हों तो बड़े पदों पर रहकर जननेता बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेश पायलट ने एयरफोर्स में काम किया और जंग में पाकिस्तान को सबक सिखाया। उन्होंने हमेशा किसान, पिछड़ा और गरीब को आगे रखा। उन्होंने लोगों की मदद के लिए काम किया और राजनीति में रहते हुए जनता की आवाज उठाई। उन्होंने हमेशा आम आदमी की आवाज़ को संसद तक पहुँचाने का काम किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और आज जरूरत है कि हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करें तथा देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।

इस अवसर पर गजेन्द्र सांखला ने स्व. राजेश पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में जननेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा, लोकतंत्र की मजबूती और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और निडर नेतृत्व आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।
गजानन्द शर्मा ने कहा कि राजेश पायलट साहब ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति से जोड़ने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सत्तू खां ने स्व. राजेश पायलट के बताए मार्ग पर चलने तथा देश में सामाजिक न्याय, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
शशिकला राठौड़ ने कहा कि उनके विचार थे कि जब तक गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे पढ़-लिखकर उन कुर्सियों पर नही बैठेंगे, जहां से देश की नीतियां बनती है एवं क्रियान्वित होती है, तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है।
मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शिवलाल गोदारा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, डॉ. प्रीति मेघवाल, सींवरी चौधरी, पप्पु ऊर्फ रामचन्द्र गुजर, विजय सिंह शेखावत, तोलाराम सियाग, जयदीप जावा, मनोज चौधरी, मुजाहिद कुरैशी पार्षद, एजाज अहमद पठान, सुमीत कोचर आदि ने भी सम्बोधित किया तथा राज भटनागर, मुमताज शेख, चन्द्रप्रकाश तिवारी (मानसा), मुमताज बानो, प्रेमलता राठौड़, कमल गोयल, लक्ष्मी गुप्ता, चुन्नीलाल देवड़ा, मन्जू गौस्वामी, राधा भार्गव, नितिन वत्सस, एड. संजय गोयल, सीतादेवी, अजय हल्दुनिया, किशनाराम लील, सरोज कंवर, अभिषेक सिंह शेखावत, कान्ता कंवर, किशन कुमार, दिलीप चौधरी, अजय, आदि सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहें।









