Home » युवा » लूणकरणसर में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में अधिकारियों ने पशुपालकों से किया संवाद

लूणकरणसर में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में अधिकारियों ने पशुपालकों से किया संवाद

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 8 फरवरी। लूणकरणसर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय पशु मेले के दूसरे दिन रविवार को मेला अध्यक्ष और उपखंड अधिकारी श्री दयानंद रुयाल, मेला सचिव और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीरमा राम, मेला अधिकारी और उपनिदेशक डॉ. राजेन्द्र स्वामी की मौजूदगी में पशुपालकों के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञ और उपनिदेशक डॉ राजेश स्वामी और डॉ गुलज़ार उपस्थित रहे। डॉ. राजेश स्वामी ने पशुपालकों से संवाद कर पशुओं में बांझपन, आफरा, थनैला रोगों से बचाव और उपचार के बारे में बताया। पशुपालकों को पशुओं में खनिज लवणों के महत्व की जानकारी दी। पशुओं में रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण को अत्यावश्यक बताया।


डॉ मोहम्मद गुलजार ने पशु प्रबंधन को पशुओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। डॉ. सुरेश कुमार पलसानिया द्वारा सर्जरी से संबंधित बीमारी टीआरपी के प्रबंधन की जानकारी दी। मेला सचिव डॉ. बीरमा राम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में