अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 2 फरवरी । देशनोक पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 25 स्थित डॉ अम्बेडकर सामुदायिक भवन जर्जर हो चुका हैं।पालिका व पीडब्ल्यूडी ने भी इस जर्जर भवन को विभागीय स्तर पर अनुपयुक्त माना हैं।पिछले एक साल से भवन पर ताला लगा हैं।

सोमवार को वार्डवासियों ने मुरलीधर गोयल व डॉ गुणाराम सार्दुल के नेतृत्व में देशनोक नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन भवन निर्माण की मांग की।अधिशाषी अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।








