Home » राज्य » महाराष्ट्र » अजित पवार का निधन, विमान हादसे में गई महाराष्ट्र डिप्टी सीएम की जान

अजित पवार का निधन, विमान हादसे में गई महाराष्ट्र डिप्टी सीएम की जान

अबतक इंडिया न्यूज 28 जनवरी । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है. महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ये हादसा हुआ. विमान में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है. अजित पवार बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी.

कैसे हुआ हादसा?

प्लेन में कुल 6 लोग सवार थे. लो विजिबिलिटी के कारण ये घटना घटी. हादसा भयावह था. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया. अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे. बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभाएं आयोजित की जा रही थीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *