अबतक इंडिया न्यूज 26 जनवरी जयपुर : देश भर में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्सोल्लास से मनाया जा रहा है. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर झंडा फहराया. देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. स्टाफ को लड्डू खिलाए गए. उधर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सिविल लाइंस स्थित अपने राजकीय आवास पर तिरंगा फहराया. गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.

सर्वांगीण विकास के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गणतंत्र दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है. इस दिन हमें विकसित भारत के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. राज्यपाल ने विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया.

एकता और अखंडता बनाएं रखें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे सामूहिक उल्लास और गौरव का पर्व है. यह दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी और इसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता,अखंडता के प्रति निष्ठा का प्रतीक है. यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है.
#Live :- गणतन्त्र दिवस समारोह, बड़ी चौपड़, जयपुरhttps://t.co/JjQSaGoxWZ
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 26, 2026
राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके त्याग और संघर्ष से ही आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है.









