अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 20 जनवरी । मंगलवार को अलसुबह घने कोहरे के कारण एक स्लीपर बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। गनीमत रही की इस टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि स्लीपर बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों को चोटें आई जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दें दी गई।

देशनोक थाने के एएसआई हनुमंत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब सवा छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 मीलब्रेक रेस्टुरेंट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या RJ-18 GB 2764 को स्लीपर बस संख्या RJ-27 PC 3000 ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैं की घने कोहरे कारण यह दुर्घटना घटी हैं। खबर लिखें जाने तक देशनोक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।









