Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मौनी अमावस्या पर बीकानेर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने की गौ सेवा ,गौमाता को लगाया लापसी का भोग

मौनी अमावस्या पर बीकानेर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने की गौ सेवा ,गौमाता को लगाया लापसी का भोग

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 18 जनवरी । मौनी अमावस्या के पावन एवं पुण्यकारी अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, बीकानेर (शहर) द्वारा गौ सेवा के अंतर्गत गौ माताओं को लापसी का भोग अर्पित करने का पावन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन डेहरु माताजी मंदिर परिसर, जैसलमेर रोड पर आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विप्र समाज के अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट पंकज पीपलवा ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता को माता का सर्वोच्च स्थान प्राप्त है तथा गौ सेवा को सर्वश्रेष्ठ पुण्य कर्मों में माना गया है। उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या जैसे अत्यंत पावन पर्व पर गौ माताओं को लापसी का भोग अर्पित कर सेवा करना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इससे समाज में सेवा, करुणा, सद्भावना एवं सामाजिक समरसता की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने यह भी कहा कि विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सदैव समाजहित में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता आया है तथा भविष्य में भी गौ सेवा, मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री युवराज व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश व्यास, सचिव गोपाल पुरोहित, केशव सांखी, रामस्वरूप, हर्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं डेहरु माता सेवा समिति से मुख्य पुजारी अनिल पुरोहित, विजय कुमार पुरोहित, एडवोकेट अनिल पुरोहित, जेठाराम पुरोहित, एडवोकेट पवन पुरोहित, रामरतन पुरोहित, रमेश कुमार पुरोहित, केशरी चंद पुरोहित, विजय कुमार पुरोहित सहित समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ विप्रजन कार्यक्रम में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *