अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 9 जनवरी । एनडीपीएस एक्ट में वांछित पांच साल से फरार पांच हजार के इनामी बदमाश को नाल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुए धर दबोचा हैं।नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल से फरार चल रहे नशीले पदार्थों के तस्कर शैतानाराम पुत्र भगवानाराम निवासी बनवाली रोड़ खारा पुलिस थाना करडा जिला जालौर को बीकानेर रेंज आईजी,बीकानेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित नाल थाना की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा हैं।
इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने में एसएचओ विकास विश्नोई सहित हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार,कांस्टेबल जगदीश व पवन कुमार की अहम भूमिका रही।








