Home » राजनीति » जिला कांग्रेस ने अरावली बचाने के लिए कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस ने अरावली बचाने के लिए कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 27 दिसंबर।  जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात, बीकानेर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अरावली बचाओ जन-आंदोलन एवं मनरेगा के तहत् तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 12ः15 बजे से कोटगेट से जिला कलेक्ट्रेट तक जन-जागरण रैली आयोजित की गई। पैदल मार्च के पश्चात् मनरेगा को लेकर सभी कांग्रेसजन जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर महात्मा गाँधी जी के चित्रों के साथ प्रदर्शन किया। अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जरिए जिला कलेक्टर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केन्द्र और राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।


ज्ञापन में मांग की गई है कि अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में जारी एवं प्रस्तावित सभी खनन गतिविधियों की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले खनन पट्टों को तत्काल निरस्त किया जाए, अरावली क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएँ तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी एवं संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

अरावली पर्वतमाला भारत की प्रमुख धरोहर इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं – मदनगोपाल मेघवाल

बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला भारत की अनमोल धरोहर है इससे पर्यावरण संरचना की अनुकूलता बनी रहती है इस से मानव जीवन,पशु जीवन, प्रकृति,जलवायु और कृषि की पैदावार पर गहरा प्रभाव पड़ता है और भाजपा सरकार इसको साजिश के तहत हटाने पर तुली है जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी अभी भाजपा सरकार ने इस पर तुरंत रोक लगाकर इसे संरक्षित करने की नीति नहीं बनाई तो कांग्रेस इस सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार हैं।

अरावली पर्वतमाला में खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाएं एवं संरक्षण सुनिश्चित करें- बिशनाराम सियाग

देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जैसा कि सबको ज्ञात है कि अरावली पर्वतमाला ना सिर्फ राजस्थान प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि प्रदेश की जीवनरेखा भी है, जो ना सिर्फ प्रदेश में रेगिस्तान के विस्तार को रोकने में सहायक है, धूलभरी आंधियों से बचाव करती है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होने के साथ ही प्रदेशवासियों के लिए आस्था का केन्द्र है। अनेक देवालय इस पर्वतमाला पर स्थित है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा षड्यंत्र रचकर प्रदेश की पहचान अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर खनन पट्टे आवंटित कर समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की इस बहूमुल्य सम्पदा को नष्ट होने से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता कृत संकल्प है। अरावली पर्वतमाला समाप्त ना हो और भाजपा द्वारा प्रदेश की सम्पदा को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप कर लुटवाने के षड्यंत्र के विरूद्ध कांग्रेस पार्टी ने जन-जागरण अभियान चलाने के साथ ही अरावली पर्वतमाला को बचाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध व्यापक जन-आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि अरावली पर्वत माला के बारे में भाजपा देश को गुमराह कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की आड़ में 90 प्रतिशत से अधिक अरावली पर्वत माला को भाजपा अपने पूंजीपति दोस्तो को देना चाहती हैं, जिसको कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में नहीं होने देगी अरावली पर्वत बचाने के लिए जान भी कुर्बान करनी पड़ी तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान में अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में खनन पट्टों के माध्यम से बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के कारण वन क्षेत्र, जल स्रोत, वन्यजीव तथा स्थानीय पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँच रही है। खनन माफियाओं द्वारा प्राकृतिक संपदा का दोहन न केवल पर्यावरणीय असंतुलन उत्पन्न कर रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व उप सभापति हारून राठौड़, कन्हैयालाल कल्ला, एडवोकेट मोहब्बत अली तंवर, एड. सकीना खान, मौलाबख्श, देहात उपाध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, माशूक अहमद, होलसेल भण्डार अध्यक्ष नागेंद्र सिंह शेखावत, देहात उपाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रीति मेघवाल, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोदारा, प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सदस्य शब्बीर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष आजम अली, सहीराम सीगड़, विजय सिंह शेखावत, जगदीश गेधर, महीपाल सारस्वत, तोलाराम सियाग, सेवादल प्रदेश अतिरिक्त संगठक कमल कल्ला, मंडल अध्यक्षगणों में सीताराम डूडी, बल्लेसिंह, हंसराज विश्नोई, कमल कुमार साध, लक्ष्मण व्यास, बलराम नायक, प्रदीप जाडीवाल, महेन्द्र कूकणा, जाकिर हुसैन, अब्दुल रहमान लोदरा, बाबूलाल मेघवाल, याकूब अली कल्लर, मुकेश जोशी, निर्मल विश्नोई, इस्माइल खिलजी, पीसीसी सदस्य गजेंद्र सिंह सांखला, अरुण व्यास, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, सीए प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम मून्धड़ा, पार्षद मनोज, संजय गोयल, जनागल, पार्षद अब्दुल वाहिद बबलू, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पार्षद प्रफुल हटीला, पार्षद सुनील गैदर, पार्षद वसीम अब्बासी, पार्षद परमानन्द गहलोत, पार्षदप्रतिनिधि यूनिस अली ताहिर हसन कादरी, जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी टीकूराम मेघवंशी, गोवर्धन खिलैरी, नित्यानंद पारीक, पट्टू प्रेमरतन जोशी, महिलानेत्री सुषमा बारूपाल, शर्मीला पंचारिया, शिंवरी चौधरी, निरमा मेघवाल, नवनीत कौर, राज भटनागर, आशादेवी स्वामी, एड. शकीना खान, शलिना खान, डॉ.पी.के.सरीन, चन्द्रशेखर चावरिया, सहीराम सीगड़, विजय सिंह शेखावत, जगदीश गेधर, ओमप्रकाश लोहिया, मुखराम धतरवाल, केदारमल कठातला, महासचिव करणीसिंह राजपुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, अता हुसैन कादरी, विक्रम स्वामी, याकूब अली, कामेश्वर प्रताप सिंह, सुखदेव नाथ, इकबाल मलवान, जयकिशन गहलोत, हरिप्रकाश वाल्मीकि, पन्नाराम नायक, चित्रेश गहलोत, राजेश्वाचार्य, मनोज गहलोत, सतीश चांवरिया, रामनाथ आचार्य, किशन तंवर, महबूब अली रंगरेज, जयदीप सिंह जावा, भवानी सिंह राजपुरोहित, एजाज पठान, अहमदअली भाटी, लालचंद गहलोत , रईस अली, रवि गहलोत, गोवर्धन मीणा, माणक वाल्मीकि, मोहम्मद फारूक, मेक्स नायक, दिनेश मीणा, मिर्जा हैदर बेग, बलराम नायक, आरिफ अली, एड. संदीप शेखावत, रामप्रताप भादू, कन्हैयालाल, शान्तिलाल मेघवाल, भंवर, विकास चौधरी, आशाराम सारण, भागीरथ गाट, साजिद खां, डॉ. लक्ष्मण, नजीम मेव, जाकिर पठान, हरीराम मेघवाल, टीकूराम, राकेश सिगारिाया, सुधीर मेघवाल, राजूराम सैन, कानाराम, कामरेड मो. सलीम, फूसाराम चौधरी, राजेश आचार्य, पूनमराम, कुम्भाराम मेघवाल, सेमाराम मेघवाल, निर्मल बिश्नोई, अकरम अली, लीलाराम गाडिया लोहार, सुनील कुमार, ओम जनागल, चुन्नीलाल इत्यादि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *