Home » शिक्षा » पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ ‘अंतरराष्ट्रीय वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन

पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ ‘अंतरराष्ट्रीय वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 23 दिसंबर । मंगलवार को  पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में अंतरराष्ट्रीय वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पंकज  गोदारा IIT गांधीनगर गुजरात से विद्यालय में उपस्थित हुए। इन्होंने छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग यानी की खेल-खेल में शिक्षा और विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । छात्रों ने रुचि के साथ में इस वार्ता में भाग लिया तथा उत्साह के साथ ज्ञानवर्धन किया।

विद्यालय के संस्था प्रधान शक्ति प्रश्न बिठू ने पंकज  गोदारा का साफा और ऊपरना पहना कर स्वागत किया तथा छात्रों को नवीन वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में उप्राचार्य धर्मेंद्र गोदारा, मोहन दान बारठ, स्टाफ साथी जोगेंद्र बसु, सुरेंद्र सिंह, बाबू खान आदि अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *