Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अयोध्या में हुआ अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन,पल्लवी शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित

अयोध्या में हुआ अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन,पल्लवी शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित

अबतक इंडिया न्यूज 22 दिसंबर भीलवाड़ा ।अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित हुआ। जिसमे देशभर से चयनित छह महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने बताया की इस गौरवपूर्ण अवसर पर भीलवाड़ा की महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लढा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं उद्यमशील योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पल्लवी लढा को उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों, महिला सशक्तिकरण तथा उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, राष्ट्रीय प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. सीमा असावा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य अतिथि व महिला सदस्याएं उपस्थित रही।

इनपुट स्टोरी : पंकज पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *