अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 दिसंबर । 15 दिन पहले देशनोक थाने के पास हुए सनसनीखेज अपहरण मामले अब नया मोड़ आ गया हैं।अपहृत युवक अशोक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।युवक के शव का पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया हैं।देशनोक पुलिस ने पूरे मामले की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं।
अपहरण से हत्याकांड में तब्दील प्रकरण की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी देशनोक एसएचओ सीआई सुमन शेखावत ने बताया कि 29 नवंबर की रात्रि 9:15 बजे देशनोक शिव मंदिर के पास युवक अशोक पुत्र मोटाराम जाट निवासी पांचू को उसकी चाय की दुकान से आठ/दस लोगों ने मारपीट कर बोलेरो गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए।सूचना पर देशनोक पुलिस तत्काल नाकाबंदी करवाकर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घबराकर अपहरणकर्ता युवक को घायल अवस्था मे रोही में फेंक कर भाग गए।घायल युवक को पुलिस ने दस्तयाब कर पीबीएम बीकानेर में भर्ती करवाया जहाँ से उसे जयपुर रैफर किया गया।इलाज के दौरान 11 दिसंबर घायल अशोक ने दम तोड़ दिया।12 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। प्रकरण की मास्टरमाइंड एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया है।
नामजद आरोपियों की तलाश जारी
एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि मृतक के भाई लक्ष्मीनारायण की रिपार्ट पर दर्ज मामले में नामजद आरोपी नरसीराम निवासी चिमाणा, गोपाल निवासी चिताणा,जगदीश,ओमप्रकाश, सीताराम,हरीश सारण, मेघराज,नैनाराम,अशोक व रामाराम सभी निवासी पांचू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें जगह-जगह दबिश दे रही।आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।








