अबतक इंडिया न्यूज 13 दिसंबर जयपुर । स्टेट GST ने प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई की. एक साथ 110 ठिकानों पर छापेमारी की.इसमें करोडो की कर चोरी का खुलासा हुआ. सबसे बडी बात ये है कि इस रेड में 300 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे. इस कार्रवाई के बाद टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया.
यह कार्यवाही विभाग के मुख्य आयुक्त श्री कुमार पाल गौतम के निर्देश पर की गई। अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए वाणिज्य कर विभाग के 300 से अधिक अधिकारियों को शामिल करते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ यह कार्यवाही की
एक साथ 110 ठिकानों पर छापे
राजस्थान में GST की 110 ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें 200 करोड से टैक्स चोरी का खुलासा हुआ. इस रेड में 300 से अधिक अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की, जिसने छापेमारी में करोडों के टैक्स चोरी सामने आई. यह कार्यवाही विभाग के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर की गई. प्रदेश के कई जिलों में एक साथ यह कार्यवाही की. विभाग को लंबे समय से सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि प्रदेश में प्लाईवुड, सैनेटरी आइटम, लोहा स्क्रैप, टाइल्स, खाद्य तेल, होटल, कपास, टिम्बर, रियल एस्टेट सहित कई सेक्टर्स में कुछ व्यापारी कर चोरी में संलिप्त हैं. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह व्यापक अभियान चलाया गया.
प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न सेक्टर्स में एक साथ कार्यवाही की गई है, जिससे कर चोरी में लिप्त व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान कई स्थानों से कच्ची पर्चियां, फर्जी बिलिंग एवं अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं
10 करोड़ रुपये की राशि विभाग में जमा
प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न सेक्टर्स में एक साथ कार्यवाही की गई है, जिससे कर चोरी में लिप्त व्यापारियों में हड़कंप मच गया. कार्यवाही के दौरान कई स्थानों से कच्ची पर्चियां, फर्जी बिलिंग और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. सर्वे कार्यवाही के दौरान ही कई व्यापारियों ने कर चोरी स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि विभाग में जमा करवाई है. विभाग द्वारा जब्त दस्तावेजों के आधार पर अब विस्तृत जांच की जाएगी, जिससे आगे और भी बड़ी राशि राजस्व के रूप में प्राप्त होने की संभावना है.
तेजी लाई जाएगी अभियान में
वाणिज्य कर विभाग द्वारा वर्तमान में कर चोरी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस प्रकार की कार्यवाहियों में और अधिक तेजी लाई जाएगी.








