Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रविवार को जिले की विधानसभाओं के विभिन्न स्थानों पर विकास रथों के माध्यम से किया जाएगा योजनाओं का प्रचार-प्रसार

रविवार को जिले की विधानसभाओं के विभिन्न स्थानों पर विकास रथों के माध्यम से किया जाएगा योजनाओं का प्रचार-प्रसार

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में ‘विकास रथों’ द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि रविवार को कोलायत विधानसभा की नगरासर, सेवड़ा, बीकमपुर, गोगड़ियावाला तथा फूलासर बड़ा में, लूणकरणसर के बखुसर, सुई, खोडाला, शेखसर और शेरपुर में, खाजूवाला के आठ केवाईडी, 17 केवाईडी, 22 केवाईडी, 14 बीडी और 20 बीडी, नोखा के सोवा, सोनियाला, जसरासर, गजसुखदेसर और बिलनियासर में, श्रीडूंगरगढ़ के लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, कुचौर अगुणी, कुचौर अथूणी और बादनू में, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल, अंबेडकर सर्किल, अग्रसेन सर्किल, तुलसी सर्किल तथा सादुल सिंह सर्किल में तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आवासन मंडल कार्यालय, सामुदायिक भवन, मुक्ता प्रसाद हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन के आगे तथा पूगल रोड सब्जी मंडी के आगे रथों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *