Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली की तैयारी हेतु बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए प्रभारी

दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली की तैयारी हेतु बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए प्रभारी

अबतक इंडिया न्यूज 4 दिसंबर बीकानेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट चोरी रोकने के महाअभियान एवं ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़’’ अभियान को लेकर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी देहात, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग कि अनुमति से जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने निम्नांकित पदाधिकारीयों को उनके नाम के आगे अंकित विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया हैं।


1. खाजूवाला-श्याम सिंह भाटी
2. कोलायत-श्रवण मदेरणा, गुमानाराम जाखड़
3. लूणकरनसर-पृथ्वीराज कूकणा
4. श्रीडूंगरगढ़-शिव ओमप्रकाश गोदारा
5. नोखा-प्रेमप्रकाश सारण
मार्शल ने बताया कि नियुक्त प्रभारी अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारीयों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर दिल्ली में होने वाली प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने की प्रगति रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दिनांक 09.12.2025 तक प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *