Home » युवा » महिलाओं को सीवर कनेक्शन रख रखाव के प्रति किया जागरूक

महिलाओं को सीवर कनेक्शन रख रखाव के प्रति किया जागरूक

अबतक इंडिया न्यूज 2 दिसंबर मकराना। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशानुसार व सहायक अभियंता श्रीकांत यादव के सहयोग से मिड़किया रोड मकराना शहर में सीवर कनेक्शन रखरखाव के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सीवर कनेक्शन के रखरखाव के महत्व और इसके प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी देना है।

कैप रूडीप के बी एल गोठवाल ने बताया कि सीवर कनेक्शन रखरखाव एक महत्वपूर्ण पहल है जो हमारे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। यह अभियान लोगों को सीवर कनेक्शन के रखरखाव के लाभों के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने घरों में सीवर कनेक्शन का रखरखाव करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है। इस जागरूकता अभियान से सीवर लाइन में रुकावटों को रोकना, सीवर के ओवरफ्लो को रोकना, जल संचयन और जल प्रदूषण में कमी लाना ,मच्छरों और अन्य कीटों के प्रजनन में कमी,शहर की सुंदरता और स्वच्छता में वृद्धि करना है।
साथ ही शहर के लोगों से अपील की कोई भी नागरिक सीवर में कूड़ा-कर्कट न डालें, सीवर में ग्रीस और तेल न डालें , सीवर लाइन में पेड़ों की जड़ें न आने दें व सीवर लाइन में बरसात का पानी नहीं जोड़े।
विभाग द्वारा सभी से अपील  की गई हैं कि वे अपने घरों में सीवर कनेक्शन का रखरखाव करें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।  सभी मिलकर एक स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने के लिए काम करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *