Home » युवा » लीलण एक्सप्रेस इन दो दिन रहेगी आंशिक रद्द

लीलण एक्सप्रेस इन दो दिन रहेगी आंशिक रद्द

अबतक इंडिया न्यूज 2 दिसंबर जोधपुर। जयपुर मंडल में समपार फाटक संख्या 235 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के चलते-

-ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 6 व 8 दिसंबर को फुलेरा तक ही चलेगी।
-ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी।

उपरोक्त दोनों रेलसेवाएं जयपुर–फुलेरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में