October 12, 2025 7:09 am

Latest News
राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत कफ सिरप मामला : कैग रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 31 फीसदी सैंपल टेस्ट नहीं हुए

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

अबतक इंडिया न्यूज 6 अगस्त भीलवाड़ा।  जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और दमनकारी कार्यशैली के विरुद्ध हल्ला बोल प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पुर्व कांग्रेस जन मुखर्जी उद्यान में एकत्रित हुऐ और रेली के रूप में भाजपा सरकार हाय – हाय, एवं सरकार विरोधी नारे लगाते हुऐ कलेक्ट्रेट पहुँचे। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। भाजपा का शासन जमीनी स्तर पर असफल हो चुका है, हर मोर्चे पर विफलता और प्रशासनिक अराजकता का माहौल बन गया है। सरकार सत्ता के मद में चूर होकर आमजन के साथ दोगला व्यवहार कर रही है, राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और जनता की आवाज़ को दबाने में जुटी हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली यह अकर्मण्य सरकार है, जो विकास और जनसेवा के कार्यों को छोड़कर केवल झूठे वादों, दिखावटी इवेंट्स और प्रचार प्रसार में व्यस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान और मजदूरों की समस्याएं चरम पर हैं लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री और नेता जनता के दुःख-दर्द से पूरी तरह बेपरवाह होकर जनता त्रस्त – सरकार मस्त की नीति पर चल रही हैं। भाजपा शासन में आम आदमी की आवाज़ दबाने का सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है। सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल उठाने वालों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। आज प्रदेश की जनता सरकार से जवाब मांग रही है और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। समय रहते सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो जनता के समर्थन के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेगी। कांग्रेस प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, पूर्व यूथ अध्यक्ष किशन जाट, पीसीसी सदस्य शंकरलाल गाडरी, सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, जीपी खटीक, महेश सोनी, रफीक शेख, अर्चना दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फरियाद मो., पुर्व सरपंच हरफूल जाट, अब्दुल सलाम मंसूरी, सुरेश व्यास, गुडविन मसीह, मो. हारून, दुर्गेश पानेरी, नरेन्द्र सिंह गुढ़ा, सुरेश बम्ब सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनपुट स्टोरी : पंकज पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!