Home » दुर्घटना » देशनोक में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत, बूस्टर मशीन चलाते समय हुआ हादसा, एसडीएम करेंगे मामले की जांच

देशनोक में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत, बूस्टर मशीन चलाते समय हुआ हादसा, एसडीएम करेंगे मामले की जांच

अबतक इंडिया न्यूज 17 नवंबर देशनोक । कस्बे में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पानी की डिग्गी में डूबने से मां और उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला डिग्गी में पानी भरने के लिए बूस्टर मशीन चला रही थी। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जसरासर थाना क्षेत्र के गांव बादनु निवासी हड़माना जाट देशनोक में ट्यूबवेल ठेके पर लेकर अपनी पत्नी अन्नु देवी (26) और दो वर्षीय पुत्री रुचिका के साथ काश्तकारी करता था। सोमवार शाम को अन्नु देवी खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने के लिए बूस्टर मशीन चलाने जा  रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने  से मां और बेटी दोनों गहरी डिग्गी में जा गिरीं। पानी में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पीहर पक्ष व एसडीएम की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मृतका के पीहर पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एसडीएम करेंगे मामले की जांच

इस संबंध में मृतका के पति हड़माना जाट ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना द्वारा की जाएगी। एक साथ मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा

देशनोक में 22 से 24 नवंबर तक होगी मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट, ओरण क्षेत्र में अग्नि प्रज्वलित करने, शराब और भिक्षावृत्ति पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध