अबतक इंडिया न्यूज 7 नवंबर । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम मेंबर कुख्यात हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंग में उसकी हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है. जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया है. भारतीय समय के अनुसार, हैरी बॉक्सर को शुक्रवार रात को पकड़ा गया. हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है. उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था. रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी. उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है.












