Home » राजनीति » पंचायती राज चुनाव: तृतीय चरण में जमकर बरसे वोट, तीनों पंचायत समितियों में कुल 75.28% मतदान; लूणकरणसर 77.13% के साथ सबसे आगे

पंचायती राज चुनाव: तृतीय चरण में जमकर बरसे वोट, तीनों पंचायत समितियों में कुल 75.28% मतदान; लूणकरणसर 77.13% के साथ सबसे आगे

पंचायती राज चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 3 नवंबर।  पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सायं 6 बजे मतदान समाप्त होने तक जिला परिषद क्षेत्र के तहत आने वाली तीनों पंचायत समितियों में कुल 75.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो शाम तक जारी रहीं।

लूणकरणसर में हुआ सर्वाधिक 77.13% मतदान

तृतीय चरण के दौरान तीनों पंचायत समितियों में कुल 3,41,622 मतदाताओं में से 2,57,187 नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सर्वाधिक मतदान लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्र में देखने को मिला, जहां 77.13 फीसदी वोट पड़े।

पंचायत समिति वार मतदान के आंकड़े (सायं 6 बजे तक):

पंचायत समिति कुल मतदाता कुल मतदान मतदान प्रतिशत
1. लूणकरणसर 1,52,034 1,17,271 77.13%
2. श्रीडूंगरगढ़ 1,03,030 76,380 74.13%
3. रीड़ी 86,558 63,536 73.40%
कुल योग 3,41,622 2,57,187 75.28%

शांतिपूर्ण रहा मतदान

चुनाव प्रशासन के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। सायं 6 बजे के बाद कतार में लगे सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर दिया गया, जिसके बाद मतदान दलों ने ईवीएम व मतदान सामग्री को सुरक्षित सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *