Home » राजस्थान » पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए 2 नवंबर को होगी मतदान दलों की रवानगी

पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए 2 नवंबर को होगी मतदान दलों की रवानगी

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को प्रातः 7 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। मतदान दलों को रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तीसरे चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 12 तथा पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के अलावा 112 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1080 वार्ड पंचों के निर्वाचन होंगे। इसके लिए कुल 401 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इन चुनावों में कुल 3,41,622 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,79,277 पुरुष तथा 1,62,345 महिला मतदाता शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 4 नवंबर को सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। 5 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंचों का निर्वाचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *