Home » ज्योतिष » आज का राशिफल : मिथुन, कन्या और तुला पर बरसेगी बुधदेव की कृपा, जानें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल : मिथुन, कन्या और तुला पर बरसेगी बुधदेव की कृपा, जानें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल

अबतक इंडिया न्यूज 14 अक्टूबर । पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, वणिज करण, आयुष्मान् योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आयुष्मान् समेत 5 शुभ योग हैं, जिसमें सौभाग्य रात 8:39 बजे के बाद बन रहा है, वहीं रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 06:21 ए एम से लेकर पूरी रात तक हैं. ये सभी शुभ फलदायी योग हैं. आज नवरात्रि का चौथा दिन है. आज मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. आज के दिन विनायक चतुर्थी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है.  गणेश पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक है.

shardiya navratra
shardiya navratra

मेष राशिफल: अचानक मन उदास हो तो घबराएं नहीं

अगर आज बिना किसी वजह के मन भारी या बेचैन लगे, तो घबराएं नहीं। यह भावनाओं का अस्थायी उतार-चढ़ाव है, जो शाम तक संभल जाएगा। ससुराल पक्ष की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। माता जी का साथ आज आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। मन भारी लगे तो परिवार के किसी बड़े से बात कर लें, सुकून मिलेगा। साझेदारी या जीवनसाथी के साथ बुधवार की बातचीत में अपनी बात साफ शब्दों में रखें। ईमेल या संदेश भेजने से पहले एक बार पढ़ लें। गणेश जी का स्मरण करने से रुकावटें कम होंगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन लें। थकान हो सकती है।
शुभ रंग: मूंगे जैसा लाल । शुभ अंक: 2,उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल: जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें

आज गुस्से की जगह चुप्पी को चुनें, क्योंकि आज जीवनसाथी या साझेदार की भावनाएं थोड़ी संवेदनशील रहेंगी और छोटी बात भी चुभ सकती है। शिकायत की जगह सहानुभूति का भाव रखिए। उनकी बात पूरी सुनिए, मन हल्का हो जाएगा। देर रात तक काम करने की जगह समय पर आराम कीजिए। बहसबाजी करने से बचें। बुधवार को सहकर्मियों से सीधी बातचीत से बात बनेगी। जल्दी पैसा कमाने वाली स्कीम की जगह अपनी पक्की मेहनत पर भरोसा रखिए। बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 7,उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल: सेहत में लापरवाही न करें, कर्ज लेने से बचें

आज जो काम करेंगे, वो बन जाएंगे। बुधवार को आपके स्वामी बुधदेव का अपना दिन है, इसलिए लिखना-पढ़ना, इंटरव्यू, परीक्षा की तैयारी, बच्चों से जुड़ा कोई फैसला और रचनात्मक प्रोजेक्ट आज सफल रहेंगे। पुराने कर्ज या बकाया की वसूली में मुश्किल होगी क्योंकि सामने वाला टालमटोल करेगा। किसी के साथ हिसाब-किताब का विवाद सुलझाने में देर लगेगी। सहकर्मियों से तालमेल रहेगा और बॉस के सामने अपनी बात साफ तरीके से रख सकेंगे। प्रेम के मामले में बेवजह का शक न पालें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाएं।
शुभ रंग: तोता हरा । शुभ अंक: 5,उपाय: बुधदेव के नाम पर हरी मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल: प्रेम के मामले में भावनाएं तेज रहेंगी

आज मन चंचल रह सकता है। लिहाजा, धीरज रखिए। प्रेम संबंध में किसी बात पर मन के जल्दी भावुक होने की वजह से ठेस लग सकती है। इसलिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। रचनात्मक काम में मन तो लगेगा पर उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए आधे-अधूरे काम बीच में न छोड़ें। सट्टा, शेयर मार्केट या जोखिम वाले निवेश में पैसा न लगाएं। आपके लग्न में मंगलदेव और गुरुदेव का सहारा आत्मविश्वास बनाए रखेगा। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। राहुकाल दोपहर सवा बारह से डेढ़ बजे के बीच है, उसमें कोई नया काम टालें।
शुभ रंग: हल्का नीला । शुभ अंक: 8,उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशिफल: घर और मां का ख्याल रखें

आज घर का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। मां का मन उदास हो सकता है या घर में किसी बात पर हल्की खींचतान हो सकती है। शाम को परिवार के साथ बैठकर चर्चा करें। मां के हाल-चाल पूछें और उनकी कोई छोटी इच्छा पूरी करें। पैसों के मामले में गर्मा-गरमी करने से बात बिगड़ सकती है। घर, वाहन या जमीन से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। जल्दबाजी में सौदा न करें और कागज जांच लें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही छोटे भाई-बहन या पड़ोसी से बातचीत से लाभ हो सकता है। शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 11,उपाय: गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें।

कन्या राशिफल: वाणी की मिठास का चलेगा जादू

​ आज का मंत्र कम बोलो, सही बोलो का है। बुधवार आपके लग्न के स्वामी बुधदेव का अपना दिन है और वाणी-धन के भाव में उनका साथ है। इसलिए आपकी बात में वजन रहेगा, बातचीत, मीटिंग, कारोबारी सौदे और हिसाब-किताब आज आपके पक्ष में रहेंगे। भाई-बहन या पड़ोसी से बातचीत में भावनाएं जल्दी भड़क सकती हैं। इसलिए संदेश भेजने से पहले एक बार पढ़ लें और तीखी बात न लिखें। परिवार में पैसों की चर्चा हो तो धैर्य रखें, किसी को उधार न दें। कंधे या बांह में दर्द की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: जैतूनी । शुभ अंक: 4
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल: आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व चमकेगा

आज कई तरह के काम बन जाएंगे। अपनी बात लोगों के सामने रखने, इंटरव्यू या प्रजेंटेशन देने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नए ग्राहक से बातचीत और अपनी छवि सुधारने वाले काम में लाभ मिलेगा। आज आपके व्यक्तित्व में निखार रहेगा। हालांकि, परिवार में पैसों का बंटवारे या पुराने हिसाब-किताब से जुड़े किसी मामले में भावनाओं को लाने से बात बिगाड़ सकती हैं। खान-पान में ज्यादा तला या मीठा न खाएं, आंखों और गले का ध्यान रखें। शुक्रदेव वक्री हैं, इसलिए सजने-संवरने या शॉपिंग पर बेवजह खर्च और निजी रिश्तों में बड़े फैसले टालें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी । शुभ अंक: 6,उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल: मन में उथल-पुथल हो तो बड़ों की सलाह लें

अगर आज सुबह से मन में अजीब सी बेचैनी, चिड़चिड़ाहट या अकेलापन महसूस हो, तो घबराएं नहीं। यह भावनाओं की संवेदनशीलता है और इसे संभालना आपके हाथ में है। बेचैनी में बड़े फैसले, रिश्तों में कठोर बात या नौकरी छोड़ने जैसे फैसले जल्दबाजी न करें। मन का बोझ किसी भरोसेमंद व्यक्ति या गुरु से बांटें, राह मिल सकती है। भाग्य का साथ आपको सहारा देगा क्योंकि आपके स्वामी मंगलदेव गुरुदेव के साथ शुभ स्थिति में हैं। खाली बैठने से बेकार की चिंता बढ़ेगी, इसलिए कुछ न कुछ काम में लगे रहें। अपने खर्च पर नजर रखें और ऑनलाइन शॉपिंग टालें। नींद और शारीरिक आराम को तवज्जो दें।
शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 3 ,उपाय: मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं।

धनु राशिफल: दोस्तों से मेलजोल बनाए रखें

आज मन की बेचैनी नींद में खलल डाल सकती है। फिजूलखर्ची करने से बचें। जरूरत का हिसाब रखिए, अचानक यात्रा, अस्पताल या ऐसा कोई अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। अकेले बैठकर चिंता न करें। दोस्तों से बात करने पर समाधान मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से लाभ की बात बन सकती है। दफ्तर में अनुशासन दिखाएं, बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आपकी बचत पर पड़ सकता है। लिहाजा, पैसा लगाने में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। पक्की बचत पर भरोसा रखिए। बाहर रहने वाले व्यक्ति से जुड़कर काम आगे बढ़ेगा।
शुभ रंग: नारंगी । शुभ अंक: 1,उपाय: बृहस्पति देव को पीली मिठाई अर्पित करें।

मकर राशिफल: दोस्तों से मदद की उम्मीद नहीं होगी पूरी

आज दोस्तों या बड़े भाई-बहन से जिस मदद की उम्मीद है, वह आज पूरी नहीं होगी। कोई वादा करके पीछे हट सकता है। लिहाजा, किसी एक व्यक्ति पर निर्भर न रहें, अपना वैकल्पिक रास्ता तैयार रखें। साझेदारी में कोई पुरानी बात अटकी है। जीवनसाथी या पार्टनर से सीधे बात करें, मन में बेवजह शक न पालें। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। इसलिए अपनी प्राथमिकता तय करें। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, उन्हें जल्दबाजी में या अपनी पसंद का न होने पर ठुकराएं नहीं। यात्रा या तीर्थ जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का स्मरण शुभ रहेगा।
शुभ रंग: स्लेटी ।, शुभ अंक: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल: करियर में भावनाओं को न होने दें हावी

आज पहले दिमाग ठंडा रखें, फिर काम की बात करें। दफ्तर या कारोबार में बॉस, अधिकारी या सरकारी विभाग से बातचीत में मन की भावनाओं को हावी न होने दें। जवाब देने से पहले थोड़ा रुकिए। आज काम की प्रशंसा न मिले तो मायूस न हों और आलोचना मिले तो तुरंत पलटकर जवाब न दें। भाग्य और बड़ों की सलाह बुधवार का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति से करियर के मामलों पर राय लेना फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार में बात करते समय वाणी में मिठास रखें।
शुभ रंग: काला । शुभ अंक: 12,उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।

मीन राशिफल : ससुराल से जुड़े मामलों में सावधान रहें

आज यदि यात्रा का कार्यक्रम हो तो टिकट, रिजर्वेशन और दस्तावेज एक बार दोबारा जांच लें, क्योंकि अचानक बदलाव संभव है। ससुराल पक्ष से जुड़े मामले में जल्दबाजी न करें, उसे तुरंत निपटाने की जगह कल पर छोड़ें। संतान और पढ़ाई के मामले में गुरुदेव का साथ आपको सहारा देगा, बच्चों की उपलब्धि मन खुश करेगी। शनिदेव आपके लग्न पर वक्री हैं, इसलिए स्वभाव में गंभीरता रहेगी। गुरु या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह में देर या मतभेद हो सकता है, इसलिए उनसे बहस न करें। भाग्य का साथ मिलने में आज संदेह है।
शुभ रंग: हल्का पीला । शुभ अंक: 9,उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.