Home » राजस्थान » अंतरराष्ट्रीय मंच पर बीकानेर का गौरव बढ़ाया, सीए अश्विनी कुमार व्यास को मिला यूएई का प्रतिष्ठित टॉप-50 सीएफओ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बीकानेर का गौरव बढ़ाया, सीए अश्विनी कुमार व्यास को मिला यूएई का प्रतिष्ठित टॉप-50 सीएफओ सम्मान

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 26 नवंबर । बीकानेर की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान कायम की है। बीकानेर में जन्मे चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अश्विनी कुमार व्यास को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रतिष्ठित *टॉप-50 सीएफओ एवं वित्तीय नेतृत्वकर्ताओं* के सम्मान से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर सहित पुष्करणा समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है।
वर्तमान में एंकर एलाइड कंपनी में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार व्यास को यह सम्मान 25 नवंबर को दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित सीएफओ ऑनर्स अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया। दुबई मरीना स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में वित्तीय क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आईएमए दुबई चैप्टर के अध्यक्ष कौशर असरफ की भी प्रमुख सहभागिता रही।
यूएई के टॉप-50 सीएफओ एवं वित्तीय नेतृत्वकर्ताओं में स्थान हासिल करना व्यास की व्यावसायिक दक्षता, कुशल नेतृत्व क्षमता और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
सीए अश्विनी कुमार व्यास की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बीकानेर की प्रतिभा, संस्कार और व्यावसायिक क्षमता का भी गौरवपूर्ण परिचय है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में एडवोकेट नवल कुमार पुरोहित, फुटबॉलर भरत पुरोहित, केशव पुरोहित, महापौर अनिल कल्ला, बार अध्यक्ष अजय पुरोहित, सीए महेंद्र चूरा, दिलीप जोशी, वीरेंद्र किराडू, पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी. बिस्सा, सुभाष जोशी, गिरिराज बिस्सा, दिनेश चूरा, मनोज व्यास, एडवोकेट अजय व्यास, राजेंद्र जोशी तथा अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र व्यास सहित अनेक लोगों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान की सियासत में सामाजिक प्रतिनिधित्व पर बड़ा सवाल: 37 जिला प्रमुखों में एक भी ब्राह्मण नहीं! भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ब्राह्मण समाज को किया दरकिनार ? सामान्य वर्ग की सीटों पर भी नहीं मिला मौका, सत्ता की कुर्सियों पर जातीय समीकरण हावी या ब्राह्मण समाज राजनीतिक दलों की प्राथमिकता से बाहर?