Home » शिक्षा » मानक क्लब द्वारा देशनोक में ‘स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता व मुहरांकन’ पर मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित

मानक क्लब द्वारा देशनोक में ‘स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता व मुहरांकन’ पर मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित

पीएम श्री राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 अक्टूबर । पीएम श्री राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय, देशनोक में शुक्रवार को मानक क्लब के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मानक के जिला समन्वयक  राजीव श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शक  नरेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

पीएम श्री राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक
पीएम श्री राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक

प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता एवं मुहरांकन (हॉलमार्किंग)’ रखा गया था। इसमें विद्यालय के कुल 24 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 12 समूहों में पंजीकरण कराया। संभागियों ने विषय पर तथ्यात्मक निबंध लिखने के साथ-साथ आकर्षक एवं सुंदर चित्र बनाकर अपनी सृजनात्मकता तथा तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शाला उप-प्राचार्य  धर्मेंद्र गोदारा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक राजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में मानकों (Standards) के महत्व, उपभोक्ता अधिकारों एवं गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.