Home » राजनीति » रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब, डोटासरा-जूली ने दी श्रद्धांजलि

रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब, डोटासरा-जूली ने दी श्रद्धांजलि

रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि

अबतक इंडिया न्यूज 3 अक्टूबर बीकानेर। किसान केसरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को उदयरामसर स्थित डूडी स्मारक में विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्व. डूडी ने सर्व समाज, किसान और आमजन के हितों के लिए ईमानदारी से काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 में कांग्रेस को मजबूत बनाकर जीत दर्ज कराना ही डूडी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब
रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि स्व. डूडी का जीवन जनसेवा को समर्पित था। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने पधारे हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ,तोलाराम सियाग ,एड. संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *