Home » लोकल न्यूज़ » पीएम श्री करणी स्कूल में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

पीएम श्री करणी स्कूल में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

गांधी व शास्त्री जयंती

अबतक इंडिया न्यूज 2 अक्टूबर देशनोक । कस्बे के पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

देशनोक पीएम श्री करणी स्कूल में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
देशनोक पीएम श्री करणी स्कूल में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य धर्मेंद्र गोदारा ने दोनों महान विभूतियों के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी छात्रों को दोनों महापुरुषों के उच्च आदर्शों और मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *