Home » राजनीति » गांधी-शास्त्री जयंती पर बीकानेर कांग्रेस ने किया स्मरण सभा का आयोजन

गांधी-शास्त्री जयंती पर बीकानेर कांग्रेस ने किया स्मरण सभा का आयोजन

गांधी-शास्त्री जयंती

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 11 बजे गांधी चौक, गंगाशहर में श्रद्धांजलि एवं स्मरणसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और गांधी व शास्त्री अमर रहें के नारे लगे।

गांधी-शास्त्री जयंती पर बीकानेर कांग्रेस ने किया स्मरण सभा का आयोजन
गांधी-शास्त्री जयंती पर बीकानेर कांग्रेस ने किया स्मरण सभा का आयोजन

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि देश में वर्तमान की चुनौतियों के दौर में भी गांधी के सिद्धांत प्रासंगिक बने हुए हैं। राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर पर दिए गए संदेश में सियाग ने गांधी को एक ऐसे नेता के रूप में वर्णित किया जिन्होंने सत्य को शक्ति और अहिंसा को साहस प्रदान किया, साथ ही अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में सत्याग्रह को एक सशक्त हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के आंदोलन में नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ देश का नेतृत्व किया। हमें दो महान राष्ट्रसेवकों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर देता है।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि इन महापुरुषों की जयंती केवल एक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि उनके विचार हमारे व्यवहार और सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बनें। आज के दिन हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। यही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

इस अवसर पर कांग्रेसजन व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारे और देशसेवा के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन एवं कार्यों से देशवासियों को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और सेवा का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर गजेन्द्रसिंह सांखला, जियाउर रहमान, पार्षद नवरतन डागा, शान्ति बेनिवाल, उमा करल, सोहन चौधरी, डीसी गहलोत, शलीना खान, करणीसिंह राजपुरोहित, धनसुख, मनोज चौधरी, सुमित वल्लभ कोचर, मुमताज शेख, अर्जूनराम कूकणा, नितिन वत्सस, हंसराज बिश्नोई, गोरधन राम डूडी, हजारीराम देवड़ा, टीकूराम मेघवाल, जयदीप जावा, विजयसिंह शेखावत, भीखाराम मेघवाल, अमरीकसिंह, रामनाथ आचार्य, प्रेम जोशी, शान्तिलाल सेठिया, एड. प्रेम गोदारा, नवीन जांगीड़, मनोज गहलोत, नथमल चौधरी, प्रमोद सिंघल, मदन सियाग, महावीर जाट, हरिराम जाट, पंकज, मूलचन्द कडेला, शिव कुमार, पन्नाराम नायक, ओम जनागल, स्वरूपचन्द गहलोत, भवानीशंकर गहलोत, डॉ. लक्ष्मण, राजेश पुनिया, बाबुलाल मेघवाल, खेमाराम, अभिषेक मेघवाल, जेठाराम गोदारा, बलराम, मनोज चौहान, मोहनलाल, डूंगरमल प्रजापत, मनोज नायक, कमल गोयल, मनीष जोशी, माणक शर्मा, अभिषेकसिंह शेखावत सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *