Home » लोकल न्यूज़ » बीकानेर में युवा महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई धार: श्रीमती अनीता यादव को मिली अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (महिला युवा विंग) के जिला अध्यक्ष की कमान

बीकानेर में युवा महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई धार: श्रीमती अनीता यादव को मिली अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (महिला युवा विंग) के जिला अध्यक्ष की कमान

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर /बीकानेर 14 अक्टूबर । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (महिला युवा विंग) राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व ने बीकानेर जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। समाज सेवा के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष (महिला इकाई) युवा श्रीमती सोनू यादव की संस्तुति पर श्रीमती अनीता यादव को बीकानेर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेगी।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव की ऊर्जावान कार्यशैली से जिले में समाज की युवा महिलाओं को एकजुट करने और उन्हें सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर सशक्त बनाने के अभियानों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वपन कुमार घोष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौ. जगराम सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आनंद प्रकाश यादव और महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लिरीबेन अहीर सहित प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.