Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मौसम : 2 पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में मचाएंगे हलचल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम : 2 पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में मचाएंगे हलचल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अबतक इंडिया न्यूज 13 मार्च । राजस्थान में पिछले कई दिनों से  प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. लेकिन कल यानी गुरुवार से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है, जिसके  प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बढ़े तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई है, जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस की ली है. सुबह और शाम जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने राज्य में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने और उसके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है.

 बाड़मेर में अधिकतम तपिश बरकरार

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मौसम शुष्क रहा. 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  सीकर के फतेहपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

प्रदेश के  जिलों के अधिकतम तापमान के आंकड़े

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 35.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.0 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 39.8 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 39.4 डिग्री, जैसलमेर में 37.2 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, माउंट आबू में 28.1 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, बीकानेर में 37.0 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री, नागौर में 34.5 डिग्री, डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, जालौर में 35.7 डिग्री, सिरोही में 36.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.7 डिग्री और झुंझुनूं में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

  दो दिन  इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार कल( गुरुवार) से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है. इसके अनुसार, 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है. इसके कारण 2-3 दिन आंशिक बादल छाए रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *