Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नोखा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा “विकास रथ ” , ग्रामीणों ने देखी विकास की डॉक्यूमेंट्री

नोखा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा “विकास रथ ” , ग्रामीणों ने देखी विकास की डॉक्यूमेंट्री

अबतक इंडिया न्यूज नोखा 17 दिसंबर । बुधवार को  नोखा विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “सुशासन पखवाड़ा”के तहत विकास  रथ यात्रा, धूपालिया, सोमलसर , सिन्जगुरु ,माडिया आदि विभिन्न गांवों में निकाली गई। पूर्व जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान ने बताया कि  रथ यात्रा के साथ विधानसभा नोखा के प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता , पूर्व जिला अध्यक्ष  जालम सिंह भाटी पहुंचे।  भाटी ने  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।  उनके साथ मंडल अध्यक्ष मांगू सिंह, पूर्व जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान  मौजूद रहे।

विकास  रथ का माडिया के पूर्व सरपंच गणपत राम  बिश्नोई, शिव  बिश्नोई, सुरेश  , रामनारायण गोदारा, प्रेम गोदारा सहित सैकड़ों की संख्या में आए  ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । ग्रामीणों ने  सरकार के दो वर्षों के विकास योजनाओं की डॉक्यूमेंट्री देखी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *