Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सुशासन पखवाड़ा के तहत विकास रथ पहुंचा नोखा ,हुआ भव्य स्वागत , दिग्गजों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी

सुशासन पखवाड़ा के तहत विकास रथ पहुंचा नोखा ,हुआ भव्य स्वागत , दिग्गजों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी

अबतक इंडिया न्यूज 19 दिसंबर नोखा । राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत शुक्रवार  को  भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर मंडल का कार्यक्रम महावीर चौक नोखा में आयोजित हुआ।  इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष लोकसभा बीकानेर के प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के प्रभारी बालवीर बिश्नोई ,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नोखा विधानसभा प्रभारी जालम सिंह भाटी ,भाजपा महामंत्री देहात एवं सुशासन पखवाड़ा के जिला संयोजक दिलीप सिंह राजपुरोहित, भारतीय जनता पार्टी के नेता आशकरण भट्टड़, जिला मंत्री मनमोहन सिंह ,पूर्व जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष पांचू करनाराम प्रजापत, शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, नरेंद्र राजपुरोहित ,अमित गोयल, पार्षद राधेश्याम लखोटिया, धनाराम लखारा, सुनील पूनिया, रमेश नाथ, संदीप चौरडिया, सूरजमल उपाध्याय ,दीनदयाल उपाध्याय, मनोज पंडित, देवकिशन पंडित, महेंद्र संचेती ,कालू भार्गव,द्वारा  महावीर चौक में आयोजित सुशासन पखवाड़े के प्रगति रथ का स्वागत किया गया ।

भाजपा पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां का यह रथ आप लोगों के बीच में पहुंचा है।  सरकार की योजना आम तक पहुंचाएं।  सुशासन,पार्टी एवं सरकार के द्वारा  किए  कार्यों को अंतिम छोर  तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं।  प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात बालवीर बिश्नोई ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती है ,इसी मेहनत का नतीजा है कि हमारी सरकार के 2 साल के कार्यकाल का हिसाब आमजन को दे रही  हैं । कार्यक्रम को जालम सिंह भाटी, दिलीप सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान आदि ने संबोधित किया । पार्टी के सभी पदाधिकारी ने राधेश्याम छिपा को पार्टी का दुपट्टा पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *