Home » राजस्थान » नगरीय निकाय चुनाव 2026 देहात कांग्रेस ने वार्ड सर्वे व प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक व सह-पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नगरीय निकाय चुनाव 2026 देहात कांग्रेस ने वार्ड सर्वे व प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक व सह-पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नगरीय निकाय चुनाव 2026

अबतक इंडिया न्यूज 24 अगस्त बीकानेर । आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 में जीताऊ व टिकाऊ कांग्रेस प्रत्याशीयों का चयन करने हेतु बीकानेर देहात कांग्रेस ने बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की सभी नगर पालिकाओं में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अनुमति से जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने विभिन्न नगर निकायों में पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

जारी सूची के अनुसार नगर पालिका खाजूवाला में जगदीश बिश्नोई को पर्यवेक्षक तथा प्रेम कुमार भादू एवं राजू मेहरड़ा को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। देशनोक में मोहनदान मंडाल को पर्यवेक्षक तथा सत्तू खां एवं मदनलाल मेघवाल को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार लूणकरणसर में कोडाराम भादू को पर्यवेक्षक तथा श्रीमती राजकुमारी व्यास एवं ओमप्रकाश मेघवाल को सह-पर्यवेक्षक, जबकि नोखा में श्यामसिंह भाटी को पर्यवेक्षक तथा केदारमल कठातला एवं मेवाराम मेघवाल को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

नापासर में आम्बाराम ईणखिया को पर्यवेक्षक तथा गिरधारीलाल प्रजापत एवं पन्नाराम नायक को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में श्री मोडाराम मेघवाल को पर्यवेक्षक तथा श्रीमती सुशीला सींवर एवं श्री पीर जफर शाह को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक अपने क्षेत्राधिकार वाली नगर पालिका में संगठन के निर्देशानुसार समस्त आवश्यक गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करवाएंगे। पर्यवेक्षक संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संभावित प्रत्याशियों एवं चुनावी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर जिला कांग्रेस कमेटी देहात को समय-समय पर अवगत करवाएंगे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *